गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति ने ‘पुरुष नसबंदी पखवाड़ा’ अभियान की शुरुआत कर दी है। 22 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य संदेश है।”स्वस्थ और खुशहाल परिवार, एक ऐसा सपना जो केवल पुरुषों की भागीदारी से ही पूरा होगा”। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अभियान में नॉन-स्केल्पल वैसक्टॉमी तकनीक पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह बिना चीरा वाली सरल प्रक्रिया है जो मात्र 15–20 मिनट में पूरी हो जाती है।
उन्होंने बताया कि पुरुषों की कुछ दिनों तक आराम की जरूरत को देखते हुए सरकार मजदूरी की भरपाई, पोस्ट-ऑपरेटिव डाइट का सहयोग और तीन हजार प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराती है।अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित परिवार नियोजन के संदेश को पहुंचाना था। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेला का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया गया।साइकिल जागरूकता रैली का उद्घाटन डा. राजीव कुमार चौधरी ने किया।
मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, बीसीएम रतन कुमार, फैमिली प्लानिंग काउंसलर धर्मेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन कमलेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, रोहित कुमार, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, लेखपाल शशि रंजन, आशा फैसिलिटेटर सुनैना, शैलेश, अनिता कुमारी सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
