गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शकरपुरा निवासी स्व. कमलेश्वर महतो की स्मृति में उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आसपास के ग्रामीणों ने उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने बागमती नदी किनारे नए चौक की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भावपूर्वक याद किया।
सभा में उनके पुत्र राजेश महतो, नीरज महतो और विकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। श्रद्धांजलि देने वालों में राजू कुशवाहा, वार्ड पार्षद उमेश पाठक, वार्ड पार्षद मधुसुदन महतो, पत्रकार दुलार बाबू ठाकुर, पूर्व वार्ड पार्षद मनटून सिंह, डीलर प्रताप सिंह, सत्यनारायण यादव, मोहन यादव, किशो राय, रामाधार महतो, दुखभजन सिंह, राघव सिंह, माधव सिंह, सोना सिंह और सरोज महतो प्रमुख रूप से शामिल थे।सभी ने कमलेश्वर महतो के सामाजिक योगदान और उनके सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
