नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी सदर पंचायत मुखिया जी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट सत्र का लाइव टेलीकास्ट देखा।इस दौरान मुखिया संघ के जिला महासचिव प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,विश्वनाथ दास,अमरजीत गुप्ता, मंडल महामंत्री दीपक कानू,महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी,कपिल देव पोद्दार सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,स्थानीय नागरिक,किसान, व्यापारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस दौरान निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट भाषण को सुना।सभी ने सराहते हुए कहा कि यह बजट देश की उन्नति और आम नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फसलों का प्रतीक है।
बजट में महिलाओं के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जिसके तहत देश के प्रत्येक जिले में महिला हॉस्टल और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अस्पतालों के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की योजना शामिल है। किसानों के हित में विशेष रूप से नारियल उत्पादक किसानों के विकास के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। उद्योग की विकास को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया गया है जिससे देश में उद्योगों को गति मिलेगी।सरकार ने वंचित और कमजोर वर्गों के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं जिससे समाज के हर बार को लाभ मिलेगा।
