गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने सुभाष सिंह परमार को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संजीव सिंह ने उम्मीद जताई कि परमार के नेतृत्व में सवर्णों के हितों के लिए संगठन का कार्य और मजबूत होगा।नियुक्ति पर सुभाष सिंह परमार ने आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उनके मनोनयन पर बिहार के सवर्ण समाज में खुशी का माहौल है। पूर्व में राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए परमार ने सवर्ण आयोग, छात्रवृत्ति, शिक्षा, रोजगार और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन व ज्ञापन दिए थे।
