विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर बहियार स्थित मोख्तियारपुर दोहटा पथ पर बीती रात लगभग ग्यारह बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में लगभग 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के इशापुर गांव स्थित वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय असर्फी सहनी के 32 वर्षीय पुत्र अनिल सहनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सहनी बीती रात लगभग ग्यारह बजे थाना क्षेत्र के चंदौर पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा वनखंडी स्थान में आयोजित चार दिवसीय मेला के अंतिम दिन मेला देखकर व घुमकर वापस लौट रहा था तभी मोख्तियारपुर दोहटा पथ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।मृतक अनिल सहनी पेशे से राजमिस्त्री थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बाइक पर दो लोग सबार थे। वे अपने बड़े भाई के साला शीतल सहनी के साथ मेला देखकर लौट रहे थे। तभी असंतुलित होकर बाइक गिर गई और अनिल सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसके भाई का साला शीतल सहनी भी चोटिल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई।

अनिल सहनी अपने पीछे पत्नी कंचन देवी और दो पुत्र—दीपक कुमार (12 वर्ष) तथा किशन कुमार (8 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुचना मिलते ही भगवानपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई तथा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। उक्त घटना पर जदयू नेता डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता रामसोगारथ साह आदि ने दुःख जताया है।
