गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन तीसरे दिन पीएम श्री लक्ष्मी उदित नारायण विद्यालय, बखरी में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, स्थानीय सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत स्कूली संगीत शिक्षक अनिल कुमार झा एवं उनकी टीम की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। लोकगीतों के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर एसडीपीओ कुंदन कुमार, बीडीओ कुमार मुकेश, बीपीआरओ (गढ़पुरा) समीक्षा झा, एमओ मनोज कुमार, गोविंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, सुमन कुमार सुधांशु, शोभित कुमार, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, नगर प्रबंधक रागनी कुमारी, जदयू नगर अध्यक्ष कुमारी संगीता राय, पार्षद अनीता सहनी, मंतोष कुमार यादव, अधिवक्ता गौरव कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक संजीव कुमार, नाजीर चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
बिहार के इतिहास, भूगोल और वर्तमान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में रणवीर कुमार ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय तथा मंजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में नैला खातून प्रथम, विद्या द्वितीय और साक्षी कुमारी तृतीय रहीं। रंगोली में शिवानी ग्रुप ने प्रथम, अनुष्का राज एंड ग्रुप ने द्वितीय तथा बैजनाथ केशरी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में एपीएस नावकोठी के शिवम प्रथम, बालिका उच्च विद्यालय की शिवानी द्वितीय तथा मध्य विद्यालय घाघरा के राजनंदन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में पीहू, आस्था कुमारी और वैष्णवी केसरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता
समारोह के अंतिम दिन विद्यालय स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के 14 विद्यालयों की बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में संत पॉल स्कूल, बखरी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डरहा मुसहरी को 11–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय घाघरा ने बालिका उच्च विद्यालय, बखरी को दो अंकों से हराकर विजेता बनी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन कुमार सुमन एवं मो. इम्तियाज अहमद ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका मुरारी ठाकुर और दीपक गोस्वामी ने निभाई।
इस प्रकार उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
