विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित जगदीशपुर गांव से गुरुवार की शाम पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है,जिसकी पहचान उक्त गांव निवासी ऋषि कुमार की लगभग 30 वर्षिया पत्नी कविता कुमारी के रुप में हुई है। मृतिका का पति ऋषि कुमार गोवा में है। मृतिका के परिजन का आरोप है कि उसका पति के साथ बराबर झगड़ा हुआ करता था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला स्वयं फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है।
मृतिका घर में एक 8 साल की पुत्री व 5 साल का पुत्र के साथ घर में रहती थी। घटना के समय व अभी भी उसका पति गोवा में है। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि मृतिका का ससुर सभी जमीन मृतिका के नाम कर दिया। ऋषि दो भाई है उसका एक भाई सूजा में रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार व भगवानपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या प्रतीत होता है ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण का पता चल सकेगा।
