गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सांसद पप्पू यादव को पुराने मामले में जमानत मिलने की खबर मिलते ही बखरी क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया। जैसे ही यह सूचना लोगों तक पहुँची, कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया।स्थानीय लोगों ने इसे न्याय व्यवस्था में विश्वास को और मजबूत करने वाला कदम बताते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही सच्चाई सामने आती है तथा अदालत का फैसला सभी के लिए सम्मान का विषय होता है।
समर्थकों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज खान, मोहम्मद सद्दाम, विकास मालाकार, जितेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, पांडव कुमार, राजू राय, मोहम्मद सलाउद्दीन एवं मोहम्मद सेफ सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से अपनी खुशी जाहिर की और न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया।
