गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राटन पंचायत अंतर्गत ध्यानचक्की निवासी सुनीता देवी पति महादेव रजक एवं राटन निवासी ममता देवी पति सुरेंद्र राम को अग्नि पीड़ित परिवार योजना के तहत अंचल कार्यालय की ओर से 12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इसकी जानकारी अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मी रंजय पासवान, राटन पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा की गई इस सहायता की सराहना की और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
