नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के सभी पैक्स दिवालिया होने के कगार पर है उक्त बातें पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अधिकारी लक्ष्य नहीं होने के कारण धान अधिप्राप्ति कार्य बंद होने का बहाना बना रहे थे।पटना से लक्ष्य भेजा गया है,लेकिन जिला सहकारिता विभाग बेगुसराय पांच दिन के बाद भी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।
विदित हो कि सभी पैक्स को 10.5 प्रतिशत व्याज पर सहकारी बैंक ऋण देती है।मिलरों को फोर्टीफाइड राइस करनेल चावल में मिलाकर बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग को देना होता है।एफ आर के अनुपलब्ध होने से मिलर चावल की कुटाई नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे में पैक्स का धान उठाव नहीं हो पा रहा है।चावल चक्रीय अनुपात में आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पैक्स के दिवालिया होने की संभावना प्रबल है।बिहार सरकार किसानों के साथ-साथ पैक्स अध्यक्ष को गुमराह कर रही है।समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के नाम पर सरकार 48 घंटे में किसानों को भुगतान करवाती है।
पैक्स का चावल गिराने के 25 दिनों बाद भी समितियों को पैसे भुगतान नहीं किया गया है।ऐसे में किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों के बीच कानून व्यवस्था का प्रश्न खड़ा हो गया है।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
