नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर भगवती स्थान में नौ दिवसीय सीताराम संकीर्तन का शुभारंभ 6 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से हुआ।इससे पूर्व 108 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गईं।बाजा व ढोल नगाड़े बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा संपूर्ण ग्राम का भ्रमण करते हुए भगवती स्थान पर आकर वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
जदयू प्रवक्ता सह समाजसेवी सुभाकर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण युवा इस सीताराम संकीर्तन में अपनी भागीदारी निभा रहे है।जिनके सहयोग से इस 9 दिवसीय महायज्ञ का शांतिपूर्ण संचालन चलता रहेगा। श्री मिश्रा ने समस्त सैदपुर ग्राम वासियों को इस धार्मिक कार्य के लिए साधुवाद दिया और उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। संगीतमय श्री सीताराम नाम संकीर्तन से संपूर्ण इलाकों में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
