विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर | बिहार सरकार के आदेश के आलोक में तथा जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर अंचलाधिकारी रानू कुमार अपने कक्ष में सोमवार को कूल 25 परिवादी की समस्याएं व शिकायत बारी बारी से तथा पुरी ध्यानपूर्वक सुने तथा उसका शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। आमलोगों को जैसे ही पता चला कि आज़ अपने कार्यालय में पदाधिकारी आमलोगों की समस्याएं व शिकायत सुनेंगे।सबरे से ही कार्यालय कक्ष के सामने गैलरी में बैठकर अंचलाधिकारी रानू कुमार का इंतजार करने लगे। अंचलाधिकारी निर्धारित कार्यालय समय के अनुसार कक्ष में पहुंचे तथा बारी बारी से लोगों की समस्याएं सुनी।

विदित हो कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आमलोगों को होने वाली असुविधा को दूर करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील,पारदर्शी एवं जबाव देह बनाना चाहता है। इस तरह का कार्यक्रम सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। अब आमलोगों की समस्याएं व शिकायत आगामी शुक्रवार को पुनः सुना जायेगा। तथा उसका त्वरित निराकरण की जायेगी।
