राष्ट्रगान के साथ कैंप का हुआ समापन ।
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगुसराय
बरौनी सिटी: 47 एनसीसी बटालियन भागलपुर द्वारा ओटीसी बरौनी में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार के देर शाम हुआ। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 500 कैडेट्स ने सहभागिता की। समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक तथा अनुशासन एवं देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “एनसीसी शिविर न केवल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करता है, बल्कि देश सेवा की भावना को भी प्रबल करता है।”
इस अवसर पर कैडेट्स को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
समापन भाषण में कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने सभी कैडेट्स को भविष्य में भी इसी प्रकार लगन एवं अनुशासन के साथ राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षकगण एवं सिविल स्टाफ को इस कैंप को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में ‘राष्ट्रीय गान’ के साथ समापन हुआ।
