नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चोधरी के द्वारा किया गया। पहसारा पश्चिम पैक्स में क्रय सह भुगतान पंजी,नमी जांच पंजी, भंडारण पंजी व सभी तरह के कागजातों की जांच किया गया।जांच में सभी सही पाया गया।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने नावकोठी प्रखंड में उत्पादन के अनुरूप लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया ताकि सभी किसानों का धान अधिप्राप्ति किया सके।
मौके पर शिवेश रंजन, मृणाल उर्फ भोला, डफरपुर प्रबंधक ललन कुमार आदि मौजूद थे।
