नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।हिन्दी साहित्य के महान स्तंभ और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।दिनकर जी को उनकी ओजपूर्ण और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं के लिए जाना जाता है।
उनकी प्रमुख कृतियाँ जैसे रश्मिरथी,उर्वशी और परशुराम की प्रतीक्षा आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं।उनकी रचनाओं में वीर रस, सामाजिक चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इस अवसर पर कई विद्यालयों और महाविद्यालयों में काव्य पाठ,संगोष्ठी और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने दिनकर जी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।माननीय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दिनकर जी की रचनाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं।
विदित हो कि रामधारी सिंह दिनकर जी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।उनकी लेखनी ने भारतीय समाज में जागरूकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि
आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प ले रहा है।
मौके पर बीहट नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी,जिला महामंत्री कुंदन भारती,हम के जिलाध्यक्ष पियुष कुमार,माधव कुमार, शुभम कुमार,ललन कुमार,बीहट नगर मंडल महामंत्री विवेक कुमार,मंडल उपाध्यक्ष कंचन कुमार,मंडल मंत्री रविंद्र कुमार, शालीग्राम कुमार,चंदन कुमार व सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
