नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में आज स्वर्णप्राशन अभियान के तहत 200 बच्चों को स्वर्ण प्राशन के दवा की खुराक पिलाई गई।
अभियान का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने छोटे बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने का काम करें। बेगूसराय में ऑटिज्म के रोगी बहुत तेजी से उभर रहे हैं।उसका मूल कारण यह है कि अभिभावक बच्चों को छुटपन से ही मोबाइल की लत लगाते रहते हैं और जब पढ़ाई या अन्य कारणों से जब मोबाइल उनके सामने हंटाया जाता है तो बच्चे ऑटिज्म के रोगी की तरह व्यवहार करतने लगते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वर्णप्राशन आयुर्वेद कॉलेज का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।जिससे बेगूसराय के बच्चों को स्वस्थ, सफल एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जाता है।स्वर्णप्राशन अभियान के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने संपूर्ण स्वर्णप्राशन अभियान का संयोजन किया।
इस अवसर पर बाल रोग प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश द्विवेदी,डॉक्टर मनीष कुमार आलोक,डॉक्टर उर्वशी सिंन्हा,मो जहीर आलम,पंकज कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंन्हा,संजू कुमारी, रंजना कुमारी, संगीता कुमारी,डाली सिंन्हा, नीलू कुमारी आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।
