गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष सहित कई विभागों का बारीकी से जायजा लिया।

जांच के क्रम में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। वहीं पीएचसी परिसर में फैली गंदगी को देखकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने मौजूद कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और सभी रिकॉर्ड सही तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
