नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी वार्ड संख्या सात में अखंड संगीतमय सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इसमें क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन संकीर्तन मंडलियाँ भाग ले रहे हैं।सीताराम संकीर्तन से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण गूंजायमान हो रहा है।पंडाल में आसनी पर रखकर भगवान की पूजा अर्चना पंडित जी के द्वारा किया गया।
लगातार 24 घंटे श्री सीताराम नाम यज्ञ में श्री सीताराम का उद्घोष किया जाएगा।इसमें रामनंदन पोद्दार, राजकुमार साह,सूरज कुमार,विजय कुमार, सुधीर कुमार,कुणाल पाठक,ललन पाठक, धीरज सिंह,बालेश्वर पंडित आदि की भूमिका सराहनीय रही।
