अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सिमरिया धाम में गंगा स्नान के उपरांत सिद्धाश्रम के चौसठ योगिनी मंदिर में अनंत चतुर्दशी के मांगलिक अवसर पूजा अर्चना कर संकल्प लिया।
बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा सिमरिया धाम मे गंगा स्नान करने के पश्चात सपत्नीक सिद्धाश्रम पहुंच चौसठ योगिनी मंदिर में अनंत चतुर्दशी के मांगलिक सुअवसर पर संकल्प लेते हुए वैदिक परंपरानुसार विधिवत अनंत भगवान का पुजन किया साथ ही मां चौसठ योगिनी, श्री यंत्र, की पूजा के साथ इंद्रादि दस दिकपाल सहित त्रिपुरामबा, ब्रह्मा, दत्तात्रेय, सप्त ऋषि, समुद्र मंथन मंदरांचल पर्वत बासुकीनाथ, भगवान शिव, मोहिनी मैया के साथ-साथ मां तारा पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किया,

उन्होंने अपने उद्बोधन में अपनी बात दुहराते हुए कहा कि राम जानकी घाट और हरकी पौरी के तट पर सर्वांगीण विकास और अशोक धाम यात्रा के क्रम में दुखहरन बाबा का भी सर्वांगीण विकास होगा जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का भी ध्यान विराट मिथिला और मगध का संगम स्थल आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम का भी सर्वांगीण विकास विकास होगी। उक्त अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधान परिषद सर्वेश कुमार सपत्नीक नगर विधायक कुंदन कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, भाजपा नेता सुनील कुमार, शुभम कुमार, मीडिया प्रभारी नीलमणि, पं दिनेश झा, अरविंद चौधरी, राधेश्याम चौधरी, सुरेश झा,राम झा, कृष्ण झा रमेश झा, रविरंजन झा, सुनील कुमार हरिनाथ मिश्र मनोज कुमार चंदन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
