नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आयोजित जनता दरबार में आज एक मामले दर्ज किए गए।दर्ज मामले में अजीत महतो पिता रामशरण महतो बनाम विजय महतो पिता स्व० इंद्रदेव महतो करैईटार वार्ड संख्या 1 रैयती भूमि को जबरदस्ती अतिक्रमण करने से संबंधित विवाद का मामला दर्ज किया गया।

वहीं आज एक मामले निष्पादित किए गए। जिसमें चीनीलाल महतो पिता स्व० रामस्वरूप महतो बनाम जितेंद्र महतो पिता ढिपल महतों का आपसी बटवारा से संबंधित मामला निष्पादित किया गया।कुल 9 मामले लंबित थे।आज एक मामले दर्ज किए गए और एक मामले निष्पादित।अब कुल 09 मामले लंबित रह गए हैं।
मौके पर एसआई विश्वजीत कुमार,गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक, सियाराम सहनी राजस्व कर्मचारी,अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
