By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: छतौना के लाल ने रचा इतिहास, 70वीं बीपीएससी में सफलता पाकर बने आपूर्ति निरीक्षक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » छतौना के लाल ने रचा इतिहास, 70वीं बीपीएससी में सफलता पाकर बने आपूर्ति निरीक्षक
बेगूसराय

छतौना के लाल ने रचा इतिहास, 70वीं बीपीएससी में सफलता पाकर बने आपूर्ति निरीक्षक

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 22, 2026 7:15 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र की डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना गांव के युवा विशाल कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है।

वार्ड संख्या 15 निवासी माखन महतो के पुत्र विशाल कुमार ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी और टेस्ट सीरीज के सहारे यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय ननिहाल खोदावंदपुर प्रखंड के बजही गांव में बिताया। वे बजही निवासी स्वर्गीय राधा महतो के नाती हैं। उनके नाना रेलवे में फीटर के पद पर कार्यरत थे।

विशाल के पिता माखन महतो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विशाल ने हिम्मत नहीं हारी और चौथे प्रयास में 1830वीं रैंक प्राप्त कर आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, नाना-नानी और दोस्तों को दिया।

विशाल ने वर्ष 2012 में बीएस हाई स्कूल महथी से मैट्रिक तथा एनएन सिंह प्लस टू विद्यालय, मंसूरचक से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि आंसर राइटिंग की नियमित प्रैक्टिस, टेस्ट सीरीज, प्रखर आईएएस की आंसर राइटिंग सीरीज और पीडब्ल्यू के अध्ययन सामग्री ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी सफलता पर डफरपुर पंचायत की मुखिया सुनैना देवी, उपमुखिया राजकुमार सिंह एवं सरपंच शांति देवी ने गांव पहुंचकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रतीश मिश्रा, दिलीप महतो, प्रिंस कुमार, मुकुंद कुमार, सुधीर सिंह सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम ने कहा कि विशाल कुमार ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशाल की सफलता पंचायत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और जल्द ही उन्हें भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

एसआईआर विवाद पर गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- ममता बनर्जी राजनीति से संन्यास लें
महादलित टोले में नल का पानी पहुंचाने हेतु स्ट्रक्चर का शिलान्यास
श्री श्री कृष्ण गौशाला बखरी में मेला संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न, दिलीप केशरी बने संयोजक
वीरपुर में संतमत सत्संग के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पंचायत विकास दिवस पर सभी पंचायतों में ग्रामसभा, महिला सशक्तीकरण पर रहा जोर
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जमीन की उर्वरता बनाए रखने के लिए रासायनिक प्रयोग कम करें : विवेकानंद सिंह
Next Article बीपीएससी उत्तीर्ण सहायक निबंधक बने अमन कुमार का माँ जयमंगला लाइब्रेरी में भव्य स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up