नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
पहसारा गांव के युवा अमन कुमार के बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक निबंधक के पद पर चयनित होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर माँ जयमंगला लाइब्रेरी में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अमन कुमार ने कहा कि युवा दृढ़ संकल्प के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी मेहनत एवं लगन के साथ उसकी तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे गांव और समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा जब भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहेंगे।
माँ जयमंगला लाइब्रेरी के निदेशक चंदन कुमार ने कहा कि अमन कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अमन कुमार के संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अमन कुमार के पिता राजकिशोर सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने पुत्र की सफलता का श्रेय उसके निरंतर परिश्रम, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बचनदेव कुमार, महेशवारा पैक्स अध्यक्ष सुधीर सिंह, पहसारा पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह, ललन झा, पंकज सिंह, यशवंत सिंह, अंकित कुमार, मानव वत्स सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


