[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम के रखरखाव, वाहनों एवं उनके कर्मियों के ठहराव तथा आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।
एसडीएम ने जानकारी दी कि शकरपुरा उच्च विद्यालय, जो अनुमंडल कार्यालय से सटा हुआ है, का एक बड़ा खेल मैदान और पर्याप्त कमरे हैं, जिन्हें चुनाव संचालन के लिए अधिग्रहित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मैदान के आधे भाग में चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले सभी वाहनों को खड़ा किया जाएगा, जबकि शेष भाग में वाहन चालकों और कर्मियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।
विद्यालय के कमरों में ईवीएम को सुरक्षित रूप से रखा जाएगा, जिन्हें मतदान दिवस पर यहीं से संबंधित कर्मियों के साथ डिस्पैच किया जाएगा।
एसडीएम सौरव ने बताया कि मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों, कर्मियों और वाहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।
उनके आवासन के लिए ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, रोशनी, शौचालय और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


