नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में दुर्गा पूजा के समापन उपरांत कुमारी कन्याओं का पूजन का आयोजन किया गया।इसमें कुमारी कन्याओं को खीर का भोजन करवाया गया।भोजन करवा कर खोइछा, चुनरी,दक्षिणा आदि दिया गया।पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष जयसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंवारी कन्याओं का जौनार किया जा रहा है। कुमारी कन्याओं को भोजन कराना देवी दुर्गा की शक्ति स्वरूप का सम्मान है।इससे घर में सुख-समृद्धि,धन-धान्य, सांसारिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है।कन्या पूजन नवरात्रि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके दौरान कन्याओं का आदरपूर्वक भोजन कराकर और उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इसके बाद आम श्रद्धालुओं के बीच भी प्रसाद वितरण किया गया।
