नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
अपने अंदर के सिंहत्व को पुर्नजागृत करें हिंदू समाज,बने पंच परिवर्तन के आग्रही : पुरुषोत्तम
पहसारा के ढ़ूना सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर राज किशोर सिंह,मुख्य अतिथि आचार्य संजय शास्त्री,वक्ता एबीवीपी के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, महाविद्यालइन विद्यार्थी कार्य प्रमुख एवं प्रचारक राकेश कुमार एवं आरएसएस के विभाग संघचालक सुशील सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अध्यक्षीय भाषण करते हुए प्रोफेसर राज किशोर सिंह ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति के तत्वों को आज हम भूलते जा रहे हैं।इस कारण हम आर्थिक रूप से निरंतर वृद्धि करने के बाद भी पिछड़े हुए हैं।
मुख्य अतिथि आचार्य संजय शास्त्री ने भगवान श्री राम के कथा के माध्यम से उपस्थित हिंदू समाज को जागृत करने का प्रयास किया।इन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना काल से लेकर अब तक समाज जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से राष्ट्र जागरण एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण का कार्य किया है यह प्रशंसनीय है।हिंदू सम्मेलन के आयोजन से हम सभी गौरवान्वित हैं क्योंकि जातीय विद्रूपता के इस दौर में भी हिंदू भाव रखने वाले लोग हैं जो भारत को अखंड एवं हिंदू को सर्वश्रेष्ठ देखने के लिए प्रयासरत हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि भारत का सनातन धर्म ग्रंथ एवं अंग्रेजी शासन में हुए सर्वेक्षण रिपोर्ट दोनों यह बतलाते हैं कि भारत में जाति के आधार पर शिक्षा से वंचित करने का कोई कार्य नहीं होता था, किंतु हिंदुओं से वैमनष्यता रखने वाला इतिहास लेखक का एक वर्ग इतिहास के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर हिंदू समाज को जाति आधारित समाज घोषित कर दिया।हिंदू समाज प्राचीन काल से सर्वधर्म समभाव एवं सबों के कल्याण के लिए कार्य करते हुए शिवाजी,महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा को आदर्श मानकर आगे बढ़ा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि भारतीय समाज जिस प्रकार आदिकाल से ज्ञान विज्ञान में हमेशा आगे रहा है वैसी ही सशक्त और बलशाली समाज के निर्माण के लिए हमें अपने सिंहत्व को पहचानना पड़ेगा।हिंदू समाज की बच्चियाँ लब्जिहाद का शिकार ना हो।अंत में बेगूसराय विभाग के विभाग संघ चालक कुमार सुशील ने उपस्थित आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवम कुमार,छात्र लोजपा के चंदन कुमार,ललन गुप्ता,शिवेश रंजन, कन्हैया झा,प्रशांत कुमार,संजय सिंह सहित कई अन्य लोग विराट हिंदू सम्मेलन का हिस्सा बने।
