नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर से दो मासूम बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 124/26 में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले के आरोपी परिहारा वार्ड संख्या-10 निवासी अजीत कुमार, पिता अरविंद गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी जेल की सजा काट चुका है।
आरोपी की गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को भी कानून के शिकंजे में लाया गया।
गिरफ्तारी अभियान में एसआई रंजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


