गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या-08 स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, जयलख में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव जहां आरा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बखरी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में सचिव ने आरोप लगाया है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह ने सभी आरोपों को गलत और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की वास्तविक उपस्थिति के अनुसार ही मध्याह्न भोजन तैयार कराया जाता है।

