By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक : सीओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक : सीओ
बेगूसराय

मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक : सीओ

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 18, 2026 9:35 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को वीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, ताजिया कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी भाई बीरेंद्र ने कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। गश्ती दल एवं डायल 112 की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और विशेष गश्त करेगी। उन्होंने बताया कि 26 एवं 27 जून को निर्धारित समय के अनुसार ही ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए सभी ताजिया कमेटियों को समय पर लाइसेंस निर्गत कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान नशेड़ियों एवं उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार ने भी कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर रहेगी, ताकि उन्हें चिन्हित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, मुखिया दीपक कुमार, राजीव कुमार, राम प्रवेश सिंह, जयजयराम सहनी, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, सरपंच सच्चिदानंद झा, शंभू पासवान, अरुण प्रसाद सिंह, अभिनव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

कुएं में डूबकर 12 वर्षीय छात्र प्रेम राज की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सेवानिवृत्त शिक्षक फूलेना सिंह के देहदान से कॉर्निया के दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी
बखरी में जनवितरण प्रणाली पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग
समाज के सबसे निचले तबके को ऊपर लाना ही मेरा लक्ष्य: राष्ट्रपति कुमार
मोबाइल ऐप से होगी बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की निगरानी : डॉ. श्वेता गुप्ता
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनसुराज का अर्थ जनकल्याण है : तथागत हर्षवर्धन
Next Article वीरपुर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up