गोपल्लव झा AV भारत न्यूज संवाददाता वीरपुर/ बेगूसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पूर्व के भगवानपुर थाना कांड संख्या 223/17, जो वर्तमान में वीरपुर थाना के अंतर्गत आता है, में नामजद वारंटी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौला गांव में छापेमारी कर राम कुमार सहनी के पुत्र मनीष सहनी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय मंडल कारा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


