गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खैर डरहा निवासी वकील राय के पुत्र चंदन राय शामिल हैं, जो आर्म्स एक्ट के एक मामले में वारंटी हैं।
इसके अलावा वारंटी खखरुआ निवासी सोनेलाल महतो के पुत्र राम उदय महतो वो सोनमा निवासी राम बदन महतो के पुत्र राजा राम महतो को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
