गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
चकचनरपत पंचायत के वार्ड 4 में बीते दिन हुई आगजनी की घटना के बाद राहत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया।
जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने पहल करते हुए अपने निजी कोष से 24 प्रभावित लोगों के बीच आवश्यक राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान चावल, दाल, आटा, आलू, सरसों तेल और बिस्कुट जैसी जरूरी वस्तुएं दी गईं।
अमित कुमार देव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और आगे भी मदद जारी रहेगी।
राहत वितरण के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रमुख तुलसी तांती, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, लक्ष्मण पटेल, रोहित राय, राजाराम शर्मा, भगवान लाल पासवान, संजय जायसवाल, सज्जन कुमार,अभिनाश कुमार उर्फ दिसंबर, प्रिंस कुशवाहा, बिरजू राय, अमित यादव, अमरजीत कुशवाहा, सतीश यादव,और पांडव यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
