गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के उप प्रमुख रूबी कुशवाहा के रामपुर आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राटन पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
बैठक में बिहार राज्य खाद निगम आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा, घाघड़ा पैक्स अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, मधुसूदन महतो, भोला कुशवाहा, अशोक महतो कुशवाहा, मोहम्मद सनाउल्लाह, विकास कुमार, विनोद कुमार महतो, शुलेंद्र महतो, अजीत कुमार सिंह, सज्जन कुमार महतो और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
