गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में घाघरा निवासी स्वर्गीय विद्यानंद पासवान के पुत्र ब्रजेश पासवान, इमादपुर निवासी ब्रह्मदेव महतो के पुत्र राजा कुमार, शंकर महतो के पुत्र मनखुश कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के लहरपुर वार्ड संख्या-09 निवासी दशरथ राय के पुत्र अंकित कुमार, मौजी हरिसिंह निवासी फुलेश्वर यादव के पुत्र साकेत कुमार तथा शकरपुरा निवासी योगेंद्र दास के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी विभिन्न मामलों में की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

