गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर कुल 14 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि अशोक पोद्दार ने अपने ही ग्रामीण मोहम्मद मोख्तार, मोहम्मद साकिर समेत सात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद रकिम ने भी विजय पोद्दार, राजेश पोद्दार समेत सात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


