गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में उत्पात मचा रहे एक युवक तथा एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पप्पू पासवान नशे की हालत में हंगामा और उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बलिया थाना कांड संख्या 223/04 के कुर्की वारंटी नवल किशोर सिंह उर्फ नवल किशोर झा को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का पालन कराने का स्पष्ट संदेश गया है।


