नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समसा निवासी तुलसी महतो के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि समसा निवासी चंदन पोद्दार ने अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने के मामले में गांव के ही अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार तथा क्रांति देवी को नामजद अभियुक्त बनाया था। इस संबंध में नावकोठी थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
उन्होंने बताया कि मामले के एक अन्य नामजद अभियुक्त प्रिंस कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त अविनाश कुमार को पुलिस ने लाखो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है।
