नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने की। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग विकसित राष्ट्र के निर्माण में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति न केवल उनके लिए, बल्कि परिवार, समाज और देश के लिए भी घातक है। इसी उद्देश्य से बिहार में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वयं नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
मौके पर बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीएओ रौशन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, विभाकर कुमार, प्रखंड नाजिर मो. मुर्तजा अंसारी, पंचायत सचिव चंदन कुमार, प्रवीर कुमार, पंचायत लेखापाल संतोष कुमार, सुबोध कुमार, गोपाल कुमार, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, चंदन राम, कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी, सुरेश ठाकुर, आवास सहायक प्रवीण कुमार सहित अंचल, प्रखंड, कृषि एवं मनरेगा समेत अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


