नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बागर पंचायत में नशामुक्ति जन-जागरण यात्रा धीरे-धीरे जनांदोलन की आवाज बनती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को पंचायत भवन हसनपुर बागर से नशे के खिलाफ नशामुक्ति जन-जागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया।
पदयात्रा के माध्यम से पंचायत के वार्ड संख्या 1 से लेकर 6 तक भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उन लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने नशे को अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए त्यागकर नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया है। नशा छोड़ने वाले हरे राम यादव, मो. निजाम, मो. इबादुल सहित अन्य लोगों को पंचायत के मुखिया विजय पासवान एवं सरपंच अर्जुन पासवान ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
वहीं, कुछ अन्य लोगों ने अपना नाम सार्वजनिक करने से मना कर दिया। हालांकि, नशा छोड़ने के लिए उनका संघर्ष और संकल्प भी इस अभियान से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।
जन-जागरण यात्रा के दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में बताया गया। अभियान में शामिल लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की अपील की।
इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाने में मो. अशफाक, मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य मो. इमरोज, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, शकील अहमद, मो. सलमान, मो. मुमताज, मो. आबिद, अभिषेक चौहान, धीरज भारद्वाज, मनीष झा, ललन महतो, अजीत कुमार, चांद फिरोज सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।


