नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर मां भगवती स्थान के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस कथावाचक ब्रजराज दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालु भक्ति में ऐसे डूबे कि माहौल पूरी तरह नंदोत्सव में बदल गया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का स्वागत बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।प्रख्यात कथावाचक ब्रजराज दास जी महाराज ने कथा के माध्यम से भगवान के अवतार के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं को सच्ची भक्ति और निष्कपट भाव से ईश्वर को पाने का संदेश दिया।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।नंदोत्सव के दौरान फूलों और गुलाल की वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस दौरान अशोक,अनिल कुमार, लल्ला,संजय कुमार, आचार्य बृजेश शर्मा एवं विकास,बादल एवं अन्य कलाकारों ने वाद्य यंत्र पर भरपूर सहयोग किया।
इस अवसर पर मुखिया प्रभा देवी,टुनटुन पोद्दार,अनिरुद्ध महतो, गंगा प्रसाद महतो, मनोहर महतो,विद्यानंद महतो,सुरेन्द्र पासवान, अमित कुमार,ललन पोद्दार,चंदन महतो, रोहित,चंदन पोद्दार, रामप्रीत पंडित,अर्जुन महतो आदि का सक्रिय योगदान रहा।
