By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: संध्या होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है मोची टोल विद्यालय, शिक्षकों व ग्रामीणों में आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » संध्या होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है मोची टोल विद्यालय, शिक्षकों व ग्रामीणों में आक्रोश
बेगूसराय

संध्या होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है मोची टोल विद्यालय, शिक्षकों व ग्रामीणों में आक्रोश

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 25, 2026 9:28 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय

थाना क्षेत्र की सकरबासा पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच के मोची टोल विद्यालय में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाने से शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर इन दिनों नशेड़ियों और शराब पीने वालों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार दिन में विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य होता है, लेकिन शाम होते ही परिसर सुनसान हो जाता है। बाउंड्री नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व आसानी से विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और वहां शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रेलिंग, पानी के नल, शौचालय के ढक्कन तथा दरवाजों सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर परिसर में कई स्थानों पर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के निशान मिले। उन्होंने कहा कि दिन में विद्यालय का माहौल सामान्य रहता है, लेकिन रात के समय परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। इससे शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर में नियमित पुलिस गश्त कराने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।

मौके पर शिक्षक विजय कुमार, सिंटू शर्मा, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विनोद रजक, अभिभावक विनय सहनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

You Might Also Like

वीरपुर में बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
सिनुआरी गांव में अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख, गरीब परिवार हुए बेघर
नावकोठी में बजाज फाइनेंस कर्मी से गाली-गलौज व धमकी का आरोप, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
बखरी में गणगौर महोत्सव का समापन
प्रखंड परिसर में विद्युत उपभोक्ता संवाद का आयोजन
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article डिग्री कॉलेज के नए भवन में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up