नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र में बजाज फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम गांव निवासी राजू कुमार, पिता श्याम पोद्दार, जो वर्तमान में बजाज फाइनेंस कंपनी की बखरी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने नावकोठी निवासी धर्मेंद्र सहनी, पिता विष्णुदेव सहनी, के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शाखा के कार्य से नावकोठी आने के दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की। इसके अलावा मारपीट करने, रुपये एवं बाइक लूटने, रंगदारी की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

