नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
जनता दल (यूनाइटेड) के नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के लिए पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को पंचायत स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित पंचायत अध्यक्षों में महेशवारा पंचायत से अरविंद कुमार सिंह, पहसारा पश्चिम से विमल देव रजक, पहसारा पूर्वी से देवनंदन महतो, डफरपुर से दिनेश महतो, नावकोठी पंचायत से श्रीधर पाठक, रजाकपुर से गोपाल महतो, हसनपुर बागर से भुवनेश्वर कुमार, विष्णुपुर से चंद्रशेखर साह तथा समसा पंचायत से मनोज महतो को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार और जिला महासचिव हरिनंदन कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत अध्यक्ष सीधे आम लोगों और मतदाताओं से जुड़े रहते हैं। ऐसे में वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

