मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में छात्रधारी इंटर विद्यालय, दलसिंहसराय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य संकाय के छात्र विक्रम कुमार ने पूरे राज्य में छठा स्थान हासिल कर जहां विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है।
इसी कड़ी में वाणिज्य संकाय की ही छात्रा सोनम कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। दोनों प्रतिभाशाली छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य ए.पी.के. चंद्रश ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दोनों छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
मौके पर मौजूद शिक्षकों—मोहम्मद उमर समसी, सफीउल्लाह मसीह, रामकुमार, अशोक कुमार, पीयूष कुमार, टिंकू कुमार, खुशबू कुमारी, उत्सव जायसवाल एवं गुरुदेव पटेल—ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में इस सफलता को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना
