गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा महादेवचक पथ के समीप एक बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चकहमीद पंचायत के बैरवा गांव की रामसखी देवी को एक बाइक सवार युवक ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार ने तेज रफ्तार में आकर महिला को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
