नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विकास विद्यालय हसनपुर बागर में बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। दिवाली व हिंदुओं का महापर्व छठ को लेकर बच्चों ने रंगोली बनाकर खुशी का इजहार किया।वहीं रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अंबेडकर कुमार,शिक्षक मनोहर कुमार,पंकज कुमार,भारती कुमारी, विभा कुमारी,चंदन कुमार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
