गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बखरी में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों ने संविधान निर्माता के योगदान और उनके सामाजिक न्याय के संदेश को याद किया। बहुजन कल्याण समिति के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, अधिवक्ता गौरव कुमार, विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला संयोजक अनुभव आनंद, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, विकास मित्र विपिन राम, राधे पासवान, रामसागर पासवान, श्रवण पासवान, सुबोध राम सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा की ज्योति से प्रेरित है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सामाजिक समरसता और न्याय की उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
