गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के नव टोलिया चमराही में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गणेशी सदा की पुत्री रूबी कुमारी उम्र 16 के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी किसी काम से नदी किनारे स्नान करने गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना परिहारा पुलिस को दी गई है। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
