गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 133 पर बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों को सरकार द्वारा प्रदत्त पोशाक वितरित किए गए, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। उप मुखिया अजीत कुमार ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं बच्चों के समुचित विकास और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केन्द्र भेजें, ताकि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर आंगनवाड़ी सेविका कोमल कुमारी, सहायिका तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
