नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एपीएस प्लस टू नावकोठी में भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के तीसरे फेज का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।इसका उद्घाटन चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के नीति निर्धारण,योजनाओं का निर्माण व विकास के लिए जनगणना जरूरी है।इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजीटल होगा।प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से 34 प्रश्न पूछेंगे,जो गोपनीय होगा।
जनगणना कार्य हेतु आम नागरिकों से सही डेटा की जानकारी देने एवं स्वगणना पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए स्वगणना करने की अपील की।स्वगणना का सत्यापन प्रगणक करेंगे।जिसमें लोगों को एसई आईडी प्रगणक को देना होगा तभी उसका भौतिक रूप से सत्यापन प्रगणक कर सकेंगे।
बीडीओ ने बताया कि नावकोठी प्रखंड में कुल 284 रिज़र्व सहित प्रगणक व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी जानी है।जिसमें प्रथम एवं द्वितीय फेज के दो-दो बैचों में160 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।तीसरे फेज में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दो बैचों में 80 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग शुरू है।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कुमुद रंजन,विकास कुमार,अभय कुमार व संदीप कुमार, प्रदीप रंजन,सनोज कुमार, अभिषेक आनंद,दर्शन कुमार,पंकज कुमार, सुमन कुमारी,अनु कुमारी,सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी,रीता कुमारी,ममता कुमारी, संजीत कुमार, जनगणना कोषांग प्रभारी विभाकर कुमार,सोनू कुमार, रविंद्र कुमार सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे।
