गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी सैयद सादिक़ की 7 वर्षीय पुत्री लामिया फातिमा ने रमजान का पहला रोजा रखी।.इस छोटी सी बच्ची को रोजा रखने पर घर के बड़े बुजुर्गों ने उसे दुआएं दी और बहुत सारे उपहार भी मिले। लामिया ने इस रोज़े के दौरान अपनी स्कूलिंग और पढ़ाई लिखाई भी पूरी की, और उसके चेहरे पर उपवास का कोई असर भी नहीं देखा गया।
उल्लेखनीय है कि इस समय रोजा लगभग बारह घंटे का चल रहा है, जिस दौरान कुछ भी खाना-पीना मना होता है।. साथ ही तमाम तरह की कुरीतियों और बुराइयों से बचने की भी ताकीद होती है।
वर्ग द्वितीय की छात्रा लामिया के इस रोजा रखने पर उनके दादा व कवि शाद भवानन्दपूरी, सय्यद अशरफ उद्दीन, शानुर रहमान समेत समाज के लोगों ने शुभकामनायें दी हैं ।
